(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल सिंह अपने हमराह पुलिस कांस्टेबल उपेन्द्र व सुधांशु यादव के साथ सोमवार सुबह इरना गोकुलपुर नहर पुलिया से हिस्ट्रीशीटर विपेंद्र सिंह रानू पुत्र अशोक सिंह निवासी जेठहरी थाना दीदारगंज को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष दीदारगंज इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर विपेंद्र सिंह के ऊपर एक दर्जन मुकदमे दर्ज है, जिसे सोमवार सुबह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल सिंह के द्वारा अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
