जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर लाटघाट गांव में अज्ञात चोरों ने कपड़ों से भरा सुटकेस व घरेलू सामान छोड़कर लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक ने 50 हजार नगद व 10 थान गहना चोरी की तहरीर दी हैं। सूचना पर फॉरेंसिक टीम व डाक स्क्वॉड के साथ लाटघाट चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर की जांच कर अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि में मोहम्मदपुर गांव निवासी अरविंद राय के घर में छत से चढ़कर चोरों ने 50 हजार रुपए नगद और 10 थान गहना चुरा लें गये। घर के पीछे 50 मीटर की दूरी पर खेत में सभी एक दर्जन सूटकेस ट्रॉली बैग ले जाकर फेंक दिए चोर केवल गहना और पैसा उठाकर ले गए बाकी के समान वहीं छोड़ गए। वहीं सुबह जब मकान मालिक की नींद खुली तो उसका दरवाजा बाहर से गमछे से बांधकर बंद किया गया था और बगल के कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखें जेवर और पड़े बक्से से संदूक बैग आदि निकाल कर लेकर चंपत हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच किया। मकान मालिक अरविंद राय की तहरीर पर कोतवाल जीयनपुर विवेक पांडे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं गांव में डेरा डाले बंजारा को पकड़ कर पुलिस पूछताछ में जूटी हुई है।

