आजमगढ़: प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं को परखा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में सदर लोकसभा चुनाव के प्रेक्षक आईएएस अधिकारी विजय चंद्रकांत राठौर ने आदर्श और संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, सफाई, शौचालय और दिव्यांग के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था के साथ पीने का पानी और धूप से बचाव के निर्देश दिए।
मतदान केंद्र का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
आजमगढ़ सदर लोकसभा पर्यवेक्षक विजय चंद्रकांत राठौर ने एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के साथ आदर्श मतदान केंद्र अजमतगढ प्राथमिक विद्यालय सहित स्मिथ इंटर कॉलेज पर स्थित तीन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्र पर बिजली पानी शौचालय रैंप सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर मतदाताओं को कड़ी धूप से बचाव व पीने की पानी की व्यवस्था मतदान केंद्र पर करने के लिए निर्देशित किया।
बीएलओ से बातकर ली जानकारी
वहीं संवेदनशील मतदान केंद्र छपरा सुल्तानपुर पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मूलभूत सुविधाओं के साथ जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय को संवेदनशील मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। विशेष रूप से सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने और सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या मतदाताओं को न होने पाएं के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण में बीएलओ से बात कर मतदाताओं और मतदान केंद्र की जानकारी ली।
इस मौके मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार, विजय कुमार असिस्टेंट कमिश्नर, कोतवाल विवेक पांडेय सुपरवाइजर रामसागर सोनी मौजूद रहे।