आजमगढ़: अनियंत्रित कार की टक्कर से संविदाकर्मी की मौत, 15 वर्ष से वन विभाग के लिए था कार्यरत

Views
मृतक राजमंगल यादव की फाइल फोटो।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत महुला पुलिस चौकी के पास एक कार ने रात लगभग 8 बजे साइकिल सवार वन विभाग में तैनात संविदा कर्मी को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल में जाकर टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के अखईपुर गांव निवासी राजमंगल यादव (52) क्षेत्रीय वन कार्यालय दोहरीघाट मऊ में वॉचर के पद पर करीब 15 वर्ष से संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। वह नई बाजार दोहरीघाट और महुला से पौधरोपण का कार्य देखकर साइकिल से सोमवार बीती रात लगभग 8 बजे वापस घर आ रहे थे।
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार की स्थिति।
महुला पुलिस चौकी के पास मोबाइल पर किसी का फोन आया और अभी वह महुला यूनियन बैंक के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।