जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा के पास मार्टिनगंज-ठेकमा सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। जहां एक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां भदोही जिला क्षेत्र के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मालवीयनगर बनगांव निवासी दीपक (20) पुत्र विजय मार्टिनगंज निवासी अपने मामा दशरथ ठठेरा मामा के घर से आजमगढ़ जा रहा था। यहां रास्ते में ईंट लदी एक टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इस हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक की मौत के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, हादसे के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच हुई।
परिजनों ने बताया कि ईंट लदी टैक्टर ट्रॉली सतीश सिंह निवासी दसमडा थाना बरदह की है। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने वाला चालक नाबालिक था, जो मौके से फरार हो गया। मृतक प्राइवेट बैंक में कर्मचारी था, जो अपने ननिहाल से आजमगढ़ जा रहा था। मृतक 4 भाई में तीसरे नंबर में था। उसकी मां रामा देवी समेत परिजन घर भदोही चल दिए।
थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

