जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे ओमनी वैन पलट गई। वैन पलटने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी सद्दाम (35) पुत्र अलाउद्दीन और मो कैफ (23) पुत्र मो ओजैर रविवार को अपने घर से ओमनी मारुति वैन से जौनपुर स्थित भोइधरा बाबा के स्थान पर मेला में खजला की दुकान लगाने जा रहे थे। जैसे ही वह गंभीरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे कि ओमनी गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे रखे गिट्टी पर चढ़ गई और उसके बाद गाड़ी पलट गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर गाड़ी में बैठे दो लोगों को बाहर निकाला और पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस नें ओमनी वैन को कब्जे में ले लिया है।
