जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर पुलिस ने रौनापार थाना क्षेत्र के गांव में छेड़खानी कर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के फरार आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की हैं। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक पुत्री को गांव के ही महेश चौहान पुत्र चरण चौहान, नंदलाल चौहान पुत्र हरिकेश, बिगर चौहान पुत्र जीउत चौहान, पप्पू चौहान पुत्र करिया, विनोद चौहान पुत्र बेचू चौहान, लवाही चौहान पुत्र बेचू समस्त निवासीगण ने पीड़िता के नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी करके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें न्यायालय आजमगढ़ द्वारा आरोपित को न्यायालय में हाजिर करने के लिए उद्घोषणा (मुनादी) करने के आदेश पर रौनापार पुलिस को दिया था।
न्यायालय के आदेश पर रौनापार के वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया के साथ जीयनपुर अपराध निरीक्षक अवधेश तिवारी पुलिस बल के साथ आरोपित के घर पर पहुंचकर नोटिस चस्पा कर गांव में घूम-घूम कर मुनादी कराई गई। और घोषणा की गई कि समस्त आरोपित गण जल्द से जल्द न्यायालय में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ले। जिससे गांव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, और हड़कंप मचा रहा।
