(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली बाजार बाईपास मोड़ पर शनिवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
![]() |
| मृतक विवेक व इंदल की फाइल फोटो - फोटो : दूरदर्शन न्यूज़ 247 |
कुंभ गांव निवासी ईदल यादव (36), विवेक प्रजापति, विकास बिंद (20) जौनपुर के गौराबादशाहपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जीवली बाजार बाईपास मोड़ तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ईदल यादव, विवेक प्रजापति की मौके पर मौत हो गई। वहीं विकास बिंद घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
मृतक विवेक प्रजापति दो भाईयों व दो बहनों में सबसे छोटा था, चचेरी बहन की शादी में गोवा से 15 दिन पूर्व घर आया था। वहीं मृतक ईदल यादव चार भाईयों में छोटा था। 15 दिन पहले वापी गुजरात से वाहन लेकर घर आया था। युवकों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बरदह अखिलेश कुमार मौर्या ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

