आजमगढ़ में लगेगी 20 मतगणना टेबल माइक्रो ऑब्जरवर करेंगे मॉनिटरिंग, मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, 18 टेबल पर होगी लालगंज लोकसभा की मतगणना

Views
आजमगढ़ में मतगणना कर्मियों को ट्रेनिंग देते मास्टर ट्रेनर कुलभूषण सिंह।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव के मतगणना की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसको लेकर आज जिले के नेहरू हाल में मतगणना कर्मियों को स्टेट लेबल के मास्टर ट्रेनर कुलभूषण सिंह ने ट्रेनिंग दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट की मतगणना आरओ टेबल पर होगी।
प्रत्येक टेबल पर एक एआरओ प्रभारी होंगे तथा प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक रहेंगे। प्रशिक्षण में बताया गया कि सबसे पहले बड़ा लिफाफा 13ग खोलने के बाद लिफाफे के अन्दर निर्वाचक द्वारा घोषणा पत्र 13ए को जांच करने के उपरान्त वैध पाये जाने पर ही मतपत्र वाले लिफाफे 13ख खोला जायेगा।
यदि 13ए निर्वाचक द्वारा घोषणा पत्र पर निर्वाचक के हस्ताक्षर हैं, तथा घोषणा पत्र पर सत्यापित करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर हैं, तो 13ख छोटा लिफाफा खोलकर मतपत्र निकालकर वैध पाये गये मतपत्रों का प्रत्याशीवार 50-50 के बन्डल बनाये जायेंगे और गणना शीट पर नोट किये जायेंगे तथा सभी मतगणना अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर भी कराये जायेंगे। तदोपरान्त आरओ भी हस्ताक्षर करेंगे।
आजमगढ़ के लिए रहेगी तीन रिजर्व टेबल
इस बारे में मास्टर ट्रेनर कुलभूषण सिंह ने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा में 20 गणना टेबल और एक आरओ टेबल, तीन रिजर्व टेबल लगायी जायेगी तथा 68-लालगंज में 18 गणना टेबल, एक आरओ टेबल एवं तीन रिजर्व टेबल लगायी जायेगी।
इसके साथ ही इस अवसर पर वैध और अवैध मतपत्रों के नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। जिससे कि मतदान कर्मियों को किसी तरह की समस्या न होने पाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।