आजमगढ़: कार की चपेट में आने से मेला देखने गई किशोरी की मौत

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना स्थित गद्दोपुर गांव निवासी संजीव कुमार अपनी 5 वर्षीय पुत्री को लेकर गाजी मियां का मेला देखने भगतपुर गए हुए थे। तभी अनियंत्रित कार की चपेट में किशोरी के आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना स्थित रात में भगतपुर में गाजी मियां का मेला लगा हुआ था। जिसे देखने के लिए सौम्या (5) पुत्री संजीव कुमार निवासी गद्दोपुर अपने पिताजी के साथ गई हुई थी। ज्यों ही मेले में उसने प्रवेश किया बिलरियागंज की तरफ से आ रहीं स्विफ्ट वीडीआई कार ने अनियंत्रित होकर अपनी चपेट में ले लिया। वहां उपस्थित लोगों ने आनन-फानन में सौम्या को सीएचसी बिलरियागंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों द्वारा सौम्या को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले कार को अपने कब्जे में ले लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया था । सौम्या एक भाई दो बहन में दूसरे नंबर पर थी मृतका बालिका के परिजनों का रो-रो पर बुरा हाल है।