गुमशुदा अनिरुद्ध राम की फोटो
उत्तराखंड। जनपद उधम सिंह नगर के थाना रूद्रपुर क्षेत्र के भूरारानी गणेश कालोनी वार्ड न0.32 के रहने वाले अनिरुद्ध राम को ढूंढने के लिए उनकी पत्नी द्वारा पुलिस से गुहार लगाया जा रहा है। गुमशुदा अनिरुद्ध राम की पत्नी मानकी देवी के द्वारा 18/04/2024 को रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि आज गुमशुदा के पत्नी द्वारा तहरीर मिली है। गुमशुदा को ढूंढने की तलाश जारी है।
गुमशुदा व्यक्ति की पत्नी मानकी देवी द्वारा दी गई तहरीर की छाया प्रति
गुमशुदा अनिरुद्ध राम की पत्नी मानकी देवी ने बताया कि दिनांक 16.04.2024 समय लगभग शाम 4:30 बजे प्रार्थिनी के पति प्रार्थिनी से बोलकर गये थे की मैं टहलने के लिऐ जा रहा हूँ। अभी आ जाऊंगा लेकिन अब तक वो घर वापस नहीं लौटे प्रार्थिनी ने आस पड़ोस व अपने सभी रिश्तेदारों में पता किया एंव अपने पति की काफी खोजबीन की परन्तु उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उनको डर है कि प्रार्थिनी के पति के साथ कोई अनहोनी घटना न घट जायें। उन्होंने बताया कि वह अब तक अपने पति की तलाश में व्यस्त थी जिसकी वजह से समय पर सूचना व तहरीर नहीं दे पायी आज गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराने आयी है।
(नोट :- परिजनों के द्वारा बताया कि यह व्यक्ति 23/04/2024 को सकुशल मिल गया है)


