आजमगढ़: दर्जनों गांव में आग के कहर से रिहायशी झोपड़ी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख, गेहूं की खड़ी फसल को भी पहुंचा नुकसान

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव में आग लगने से फसल जलने के साथ-साथ कई लोगों के रिहायशी घर भी जलकर खाक हो गए। फतुही भूलनडिह कुंभ पिछौरा सहित कई गांव में आग से भारी नुकसान हुआ।
भूलनडिह गांव के निर्दोष पुत्र इनर्मन, राजदेव पुत्र किशन, राधेश्याम पुत्र फ्टू चौहान, श्री प्रसाद गोद पुत्र बाली, पुनीत गौड़ पुत्र घनश्याम, राम अवतार पुत्र भुसावल सहित कई लोगों का कच्चा मकान चारपाई तथा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने खाने-पीने का सामान घर में रखा हुआ था जो घर में आग लगने से सब कुछ नष्ट हो गया।
अग्निशमन की गाड़ी बहुत देर तक पहुंचने पर बगल में हवा तेज चलने के कारण खेत में कई बीघे गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। प्रधान दारा राम ने प्रशासन से मांग किया है कि जिन गरीबों का घर में आग लगने से तबाही हुई है, उनको सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।