(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
मार्टिनगंज, आजमगढ़। आजमगढ़ के दिदारगंज थाना क्षेत्र के बाबा बैजनाथ कॉलेज के सामने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि देर रात कार एक्सीडेंट में युवक घायल हो गया था। जहां उसके फोन को राहगीरों ने रिसीव कर घटना के बारे में घर वालों को सूचित किया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को मार्टिनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां इलाज के अभाव में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश राजभर (31) पुत्र राम आसरे राजभर निवासी गोठांव के रूप में हुई।
मार्टिनगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चैनल गेट पर ताला लगा था। लगातार स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से लेकर कर्मी तक से संपर्क किया गया किसी प्रकार से करीब दो घंटे बाद ताला खुल सका लेकिन तब तक बाहर ही तड़प-तड़प कर जगदीश की मौत हो गई थी।
इसके बाद वहां पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर से लेकर कर्मियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन हंगामा करने लगे। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी अपनी सफाई देने में जुटे रहे। मौके पर दीदारगंज थाना की पुलिस पहुंच गई थी।
स्वास्थ्य केंद्र के बगल में ही तहसील परिसर है इसके बाद भी यह लापरवाही थी। सुबह तक मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। औपचारिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक जगदीश कार से अपनी बुआ के घर दीदारगंज थाना के बनगांव से अपने घर गोठांव जा रहा था तभी अमनावें में बाबा बैजनाथ कॉलेज के सामने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था।

