आजमगढ़। आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में 350 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से पिकअप और दो बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है। इस बारे में जहानागंज थाने के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार गुप्ता को सूचना मिली की कुछ लोग अपने-अपने घरों में प्रतिबंधित पशु को काटकर भारी मात्रा में मांस को बेच रहे हैं।
इसके साथ ही कुछ जानवर बंधे हुए हैं। वहीं से एक पिकअप में प्रतिबंधित पशु लदे हुए है। जिन्हें काटने हेतु बिहार प्रान्त ले जाने की फिराक में है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जहानागंज व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचकर 4 आरोपी दिलसेर, अनवर, रशीदा बानो और फकरूद्दीन को हिरासत में ले लिया गया।
इस बारे में पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 9 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस मामले में आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रानिक तराजू, 10 चाकू और 8 हजार से अधिक नगद रुपए बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीन आरोपी आजमगढ़ के रहने वाले हैं। जबकि एक आरोपी मऊ जिले का रहने वाला है। आरोपियों को कोर्ट भेजकर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
