(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ के लालगंज तहसील बार एसोसिएशन लालगंज का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें सूर्यमणि यादव अध्यक्ष, सोभनाथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी के लिए हुए नामांकन में अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए दो-दो नामांकन पत्र होने के कारण तीनों पद पर चुनाव कराया गया। अन्य पदों पर एक-एक नामांकन पत्र होने के कारण चुनाव की आवश्यकता नहीं हुई।
मतदान में 140 में 133 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।
मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए सूर्यमणि यादव को 74 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। हरि यादव को 59 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोभनाथ को 71 मत और दूसरे स्थान पर रहे तेज बहादुर मौर्य को 62 मत और महामंत्री पद पर सुधीर कुमार श्रीवास्तव को 76 मत व फिरतू राम को 57 मत प्राप्त हुए। धर्मदेव सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारीयों की घोषणा की। महेंद्र राम व कपिलदेव यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बसंतलाल यादव कोषाध्यक्ष, बुद्ध राम आय व्यय निरीक्षक, अरुण कुमार सरोज सह मंत्री प्रशासन, मृत्युंजय राय सह मंत्री प्रकाशन, देवेंद्र कुमार यादव प्रथम सह मंत्री पुस्तकालय चुने गए।
