सीएससी से स्टाफ गायब, घायल की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


मार्टिनगंज, आजमगढ़। आजमगढ़ के मार्टीनगंज मार्ग पर रविवार की देर रात्रि करीब 9:30 बजे बनगांव मार्टीनगंज में अज्ञात चार पहिया वाहन वरटिगा गड्ढे में गिर गया। जिसका चालक जगदीश राजभर उर्फ घमंडी 30 पुत्र राम आसरे ग्राम गोठांव थाना बरदह घायल अवस्था में बेहोश पड़ा था।

स्थानीय लोगों को कहना है कि मोबाइल की स्क्रीन पर घंटीयां लगातार बज रही थीं। उसी रास्ते से गुजर रहे दो राहगीरों ने देखा कि कार दुर्घटनाग्रस्त है और मोबाइल स्क्रीन लाइट जल रही है। इस दौरान उन राहगीरों ने फोन रिसीव कर जानकारी दी की उक्त स्थान पर गाड़ी चालक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है और चालक बेहोश अवस्था में है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने उठाकर सीएससी मार्टीनगंज ले गए जहां पर स्टाफ नदारत था। किसी ने बताया कि डाक्टर नहीं है। देर से आ सकते हैं। इसी आश्वासन पर घायल को उसके रिश्तेदारों ने वहीं पर रोके रखा। डाक्टर नहीं पहुंचे इस दौरान जगदीश की मृत्यु भी हो चुकी थी।

बता दें कि घर से निकला जगदीश पहले लालगंज गया, जहां पर वह अपनी बुआ की बहू को लेकर बनगांव मार्टीनगंज रिश्तेदारी छोड़ने गया था। वहीं पर लौटते समय हादसा हुआ। सूचना पर गांव से पहुंचे स्वजनों ने अस्पताल पर शोर सराबा हंगामा किया। सूचना सीएमओ को दी। सीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन शासन दिया।

वहीं पर तहसीलदार राजू कुमार और नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार अस्पताल पर पहुंच गए। जहां डाक्टर ही गायब हैं और घायल दम तोड़ चुका है। स्वजनों ने बताया कि यदि मौके पर डाक्टर उपस्थित होते तो जगदीश की जान बच सकती थी। रात भर स्वजनों ने वहीं पर बिताया और सुबह तहसीलदार राजू कुमार ने पहुंचकर लोगों को सहायता उपलब्ध कराने को लेकर आश्वासन दिया।

तब जाकर दीदारगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक जगदीश की तीन बहनें हैं जो कि शादीशुदा हैं। दो भाइयों में छोटा था और उसके पास एक 5 वर्षीय पुत्र है वहीं पर पत्नी मंजू सहित अन्य स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।