आजमगढ़। आजमगढ़ में सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरां गांव में गेहूं के फसल में अचानक आग लग गई। खेत में आग लगते देख परिवार के साथ खेत में पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पया। लेकिन तब तक आग के चपेट में आने से दो बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
बता दे कि खेत के मालिक राम पुत्र स्वर्गीय मेवा लाल ने अपने गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। जिसमें किसान का दो बीघा खेत जलकर राख हो गया। किसान ने खेत जल जाने के संबंध में थाना सरायमीर में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि घर में शादी होने के कारण पूरा परिवार व्यस्त था। शनिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे खबर मिली कि गेहूं के खेत में आग लगी है। सूचना मिलते ही पूरा परिवार खेत में पहुंचकर गांव वालों की सहायता से आग पर काबू पाया। तब भी दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
वहां मवेशी चरा रहे लोगों ने बताया कि राजेश पुत्र रामचेत वह उनका लड़का राजन ने बाइक से आकर आपका गेहूं के खेत में आग लगाकर भाग गया। किसान ने बताया कि राजेश के परिवार से हमारी पुरानी रंजिश चल रही है। राजेश पुत्र रामचेत ने कहा कि रामफेर आग लगाने का मेरे और मेरे परिवार के ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं। मैं सात बजे सुबह छित्तेपुर बाजार में स्थित अपनी विल्डिंग की दुकान पर काम करने चला गया था। आग कैसे लगी किसने लगाई मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
