पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
देवगांव, आजमगढ़। आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली के चेवार पूरब गांव में गुरुवार की सुबह नीम के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। शव देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। देखते-देखते आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। मामला आत्म हत्या की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि देवगांव कोतवाली के चेवार पूरब गांव निवासी धर्मवीर 42 वर्ष पुत्र श्रीराम बुधवार को चेवार पश्चिम गांव में पत्नी की बहन, सुशीला पत्नी रामफेर गांव प्रधान चेवार पश्चिम की मृत्यु के बाद बुधवार को आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में स्वजनों सहित सम्मिलित होने गया था। तेरहवीं कार्यक्रम संपन्न होने पर रात में ही घर वापस आ गया था। परिजनों के सो जाने के बाद रात में धर्मवीर किसी समय नीम के पेड़ पर चढ़ कर कपड़े से बनाए गए फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
गुरुवार को सुबह परिजनों ने पेड़ पर फंदे से लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। पत्नी जोर जोर से रोने लगी। जिसकी आवाज़ सुनकर आप-पास के लोग जुट गए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पारस यादव को दी। प्रधान ने घटना की सूचना तत्काल देवंगाव पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारवाकर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पास दो पुत्र और एक पुत्री है। बड़ा पुत्र राज 14 वर्ष, प्रियांशु 10 वर्ष सबसे छोटी पुत्री 5 वर्ष की है। पत्नी मीरा समेत स्वजन रो रो कर बेहाल हैं। प्रधान पारस यादव ने बताया कि परिवार वालों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार रहता था।