(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
बरदह, आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के मार्टिनगंज तहसील के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल के सामने बोलेरो का टायर फटने से गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज की छात्रा घायल। घायल छात्रा की पहचान बबीता पुत्री बांकेलाल राजभर उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासिनी बडगहन के रूप में हुई है, जो स्थानीय तहसील क्षेत्र के गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज बरदह में पढ़ती है। घटना आज शुक्रवार के दिन में लगभग दोपहर 2:00 बजे की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बरदह पुलिस उस घायल छात्रा व बोलेरो ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह ले गई और आपको बता दें कि बोलोरो ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हुआ और गाड़ी जाकर दीवाल में लड़ गई। बोलेरो चालक की पहचान तहसीलदार पुत्र जिबोध ग्राम ईरना गोपालपुर थाना दीदारगंज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बुरी तरह घायल हुए हैं। बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बोलेरो ड्राइवर और छात्र दोनों जौनपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर हो गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा व बोलेरो चालक दोनों की हालत काफी गंभीर थी जिस कारण उसे जौनपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
