जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
बरदह, आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के विकासखंड ठेकमा के अहिरौली गांव में रहने वाले विकास सरोज को ढूंढने के लिए उसके पिता द्वारा पुलिस से गुहार लगाया जा रहा है। गुमशुदा विकाश के पिता सभाजीत सरोज के द्वारा 31/03/2024 को बरदह थाने में तहरीर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि आज गुमशुदा के पिता द्वारा तहरीर मिली है। गुमशुदा को ढूंढने की तलाश जारी है।
सभाजीत सरोज ने बताया की मेरा पुत्र विकास सरोज उम्र 27 वर्ष पुत्र सभाजीत सरोज लगभग 12 दिन पहले बरमा सरोज, राकेश सरोज निवासी असवनियाँ सरैया, थाना-बररदह, आजमगढ़ निवासी के साथ बैंगलोर वायरिंग का काम करने गया था और अक्सर राकेश सरोज के मो0नं0 7355283504 से प्रतिदिन घर पर बात करता था लेकिन दिनांक-21-03-2024 को उक्त मोबाइल के साथ ही मेरा बेटा कहीं गायब है यह बात उसके साथ रहने वाले राकेश व बरमा सरोज कह रहे हैं तभी से उसकी घर पर कोई बात नहीं हुयी है, उसके साथ रहने वाले राकेश सरोज व बरमा सरोज दिनांक-26-03-2024 को ही अपने घर आ चुके हैं लेकिन मेरे बेटे विकास सरोज के बारे में पूछने पर कह रहें हैं कि वह उक्त मोबाइल लेकर कहीं चला गया है हमलोगों को नंही पता। राकेश व बरमा मुझसे बात नहीं कर रहे है बरमा के मो0न0 730775883 पर बात करने पर यहाँ-वहाँ की बात कर रहा है सही ढंग से बात नहीं कर रहा है। मुझे अपने बेटे विकास सरोज की चिन्ता है।
(नोट :- परिजनों के द्वारा बताया कि यह लड़का 9/04/2024 को सकुशल मिल गया)

