जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस दिनांक 05 मार्च 2023 को विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विश्विद्यालय परिसर में साफ सफाई किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुक्तांगन परिसर से हुई। तत्पश्चात लोगो को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। इस कार्यक्रम के टीम लीडर प्रभात तिवारी एवं अभिनव कीर्ति पांडेय थे।इस अवसर पर समस्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशिकांत यादव, डॉ. विनय वर्मा , डॉ विशाल यादव और इंजी विजय कुमार मौर्य, कार्यालय कर्मचारी श्री मैलास एवं श्री बकेलाल यादव एवं स्वयंसेवक बालमुकुंद सिंह, रोहित प्रजापति, अभिषेक यादव, प्रियांशी मौर्य, ख़ुशी सिंह, शिखा यादव, प्रकृति सिंह समेत समस्त स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

