प्रयागराज। शुक्रवार को भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति जौनपुर के खेता सराय गांव में प्रजापति समाज के दो नवयुवकों की हत्या की खबर पाकर पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गए थे। वहां से प्रयागराज वापस आते समय भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति के मोबाइल नंबर 9818752600 पर रात्रि करीब 8:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिसका मोबाइल नंबर 7388734977 से फोन कर गली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और कहा कि तुम्हारा इस घटना से क्या संबंध है। अगर तुम इस घटना में शामिल होंगे तो तुम्हें जान से मरवा देंगे। जिसकी लिखित सूचना भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने नैनी थाने में दी।
कैफी सुल्तान की रिपोर्ट
खबर को यूट्यूब पर देखने के लिए यहां क्लिक करें
भागीदारी पार्टी पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति द्वारा नैनी थानाध्यक्ष को दिया गया प्रार्थना पत्र



