संदीपन घाट पुलिस ने गांजा व तमंचा कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Views

कैफ़ी सुल्तान की खबर

दूरदर्शन न्यूज 24/7/प्रधान संपादक 

कौशाम्बी संदीपन घाट पुलिस ने गांजा व तमंचा कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

गौरतलब हो की एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना संदीपनघाट पुलिस थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 02 अभियुक्तों . याकूब अली पुत्र वारिस अली. मो0 अजहर उर्फ अज्जू पुत्र मो0 अच्छे निवासीगण बमरौली थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को सैय्यद सरावां मोड़ तेरा मील के पास से 01 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा तथा 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद लोडर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है ।