सरायअकिल पुलिस ने हत्या के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

Views

कैफ़ी सुल्तान की खबर

दूरदर्शन न्यूज 24/7/प्रधान संपादक

कौशाम्बी। सरायअकिल पुलिस ने हत्या के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है गौरतलब हो कि मृतक मोहन लाल का शव टप्पा गांव के पास नहर पटरी से बरामद हुआ था जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा अपनी बहु व उसके प्रेमी के विरूद्ध थाना सराय अकिल पर मु0अ0सं0 379/23 धारा 302/201/120बी/34 भा0द0वि0 व 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कराया गया था । अनावरण के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना सराय अकिल थानाध्यक्ष विनित सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 वांछित अभियुक्तों . हबीबुर्रहमान उर्फ नन्हे मिया पुत्र जब्बाद हुसैन निवासी खरका फकीराबाद ,इस्लाम पुत्र वफाती निवासी पठन का पुरवा,दिनेश उर्फ गब्बर पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम रसूलपुर टप्पा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को थानाअन्तर्गत ग्राम रसूलपुर टप्पा ईदगांह के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी व एक अदद चाकू तथा मृतक का एक जोड़ी चप्पल बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया ।