कैफ़ी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज 24/7/प्रधान संपादक
कौशाम्बी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस द्वारा रात्रि गस्त,संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सालेपुर चौराहे के पास एक पिकअप वाहन ( UP 71 T 1094) को रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा खुद को घिरा हुआ देखकर पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढाने का प्रयास किया गया । पुलिस द्वारा बचाव करते हुए पिकअप को रोक कर 03 अभियुक्तों चांद पुत्र हामिद हुसैन ,नौसाद पुत्र स्व0 हामिद हुसैन नि0गण नेतानगर थाना करारी, बदाम उर्फ लोहल्ली पुत्र करिन्दा निवासी सालेपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । पिकअप की तलासी ली गयी तो उसमें से 04 राशि भैसा/पडवा को क्रूरता पूर्वक भरा गया था, जिसमें से 02 मृत पाये गये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 247/23 धारा 11घ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 307 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है ।
