कैफ़ी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज 24/7/प्रधान संपादक
(विस्तार)
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर नगर के पैठ मैदान में मां शाकुंभरी सेवादल के तत्वाधान में मां भगवती भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन गायकों ने मां शेरों वाली के सुंदर भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया मंगलवार की रात्रि नगर के में आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ समिति के सदस्यों द्वारा जोत प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद गणपति, मां सरस्वती तथा बाला जी महाराज की आराधना के साथ रोहित नादान, सचिन मधुर रूडकी, मनीषा रावत नोएडा एवं उत्तराखंड के शाकुंभरी म्यूजिकल ग्रुप ने मां के सुंदर भजन प्रस्तुत किए सहारनपुर के प्रसिद्ध गायक रोहित नादान ने "कैसा सजा है दरबार भवानी" तथा "चलो बुलावा आया है। माता ने बुलाया है। भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजक डॉ. दीपक सैनी, पवन गुंबर, विकास सैनी, मनोज कश्यप, सचिन कांबोज, निशांक जैन, अंकित कांबोज, अजय सैनी, बालेश सैनी आदि रहे।
