जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
प्रयागराज। प्रयागराज में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास के साथ जनपद भर में मनाया जा रहा है।आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ पुलिस मित्र की टीम की ओर से कार्यालय पर झंडारोहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कोतवाली थाना नैनी के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर साजिद अली ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तथा आजादी के इस महापर्व में एसपीओ टीम की तरफ से नैनी में राष्ट्रीय ध्वज के साथ रैली निकाली गई। इस बीच एसपीओ पुलिस मित्र प्रभारी श्री अभय राज सिंह तथा उप प्रभारी परवेज अहमद ने सभी को संबोधित करते हुए रैली को संपूर्ण ढंग से संपन्न कराया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस खास मौके पर जनसंपर्क अधिकारी शेख लियाकत अली, थाना कमेटी प्रभारी रवि मिश्रा, संगठन सचिव रविंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र पटेल, सीनियर एरिया इंचार्ज रामजी जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
