जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
अलीगढ़। आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में यात्रियों को नीचे उतारा गया। बस में रखा सामान जल गया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की ओर से एक टूरिस्ट बस आ रही थी। सुबह करीब साढे़ 9 बजे खंदौली टोल पार करने के बाद अचानक बस का टायर फट गया। इससे बस के पिछले टायर में आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर चालक ने बस को साइड में रोका।
यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी यात्रियों को बस से उतारा गया। बस श्री वासु बस सर्विस की है। ये बस दिल्ली से आ रही थी। बस की छत पर भारी मात्रा में यात्रियों का सामान लदा है। पुलिस को सूचना दी गई है। बस में आग लगने के चलते राहगीरों की भीड़ लग गई है।
पुलिस ने बताया कि बस दिल्ली से गोरखपुर होते हुए बिहार के सिवान में जा रही थी। बस में 40 यात्री सवार थे। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। बस की छत पर लदा सामान जल गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
