(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 13 मई एक व्यक्ति द्वारा थाने में शिकायत की गई थी कि आदित्य पुत्र रमेश निवासी उपटापार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा मेरी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया। जिसके आधार पर अतरौलिया थाने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। इस कड़ी में आरोपी को हिरासत में लिया गया। इस मामले में पीड़िता का भी मेडिकल कराया जा रहा है जिससे आरोपी के ऊपर और कार्रवाई की जा सके।
आरोपी की तलाश कर रही थी पुलिस
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर शिवकुमार पांडेय आरोपी युवक की तलाश कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
