बूढ़नपुर में सेल्समैन के गाड़ी की डिग्गी से चोरी:अतरौलिया बाजार में तगादा कर लौटा था व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर के अतरौलिया बाजार में मुसाफिर चौक पर आजमगढ़ के कपड़ा व्यापारी की मोटरसाइकिल की डिग्गी से 132000 रुपए संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गए। घटना के समय व्यापारी मोटर साइकिल खड़ी करके एक दुकान से तगादा करने के लिए गया हुआ था।

पीड़ित सेल्स मैन द्वारा अतरौलिया थाने में लिखित तहरीर देकर मामले से अवगत कराया गया।घटनाक्रम के अनुसार आजमगढ़ के कपड़ा व्यापारी गर्ग होजरी के यहां कार्यरत रमेश उपाध्याय बीती रात में अतरौलिया बाजार में तगादा के लिए आया हुआ था। रमेश के अनुसार तगादा का 132000 रुपए बाइक की डिग्गी में रखकर मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा में खड़ी कर अतरौलिया बाजार के मुसाफिर चौक स्थित एक कटरे में चला गया।

पैदल आया युवक डिग्गी से पैसा निकालकर फरार

उसके साथ आया हुआ एक व्यक्ति भी उसके साथ ही था। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा उसकी बाइक में रखे हुए 132000 रुपए संदिग्ध परिस्थितियों में गायब कर दिए गए। पीड़ित ने इस बाबत अतरौलिया थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पूरी छानबीन में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति हेलमेट लगाए हुए। पैदल चलते हुए आया और डिग्गी से पैसा निकाल कर बाजार की तरफ चला गया।

अतरौलिया थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। उप निरीक्षक प्रभात चंद्र पाठक को जांच दी गई है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।