(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। दीदारगंज क्षेत्र के खरसहनकला गांव स्थित बड़ीजनी माता के मंदिर परिसर में 7 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया । इस दौरान कुवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी । भक्तिमय जयकारे से पूरा क्षेत्र गूँज उठा ।
दीदारगंज स्थित बड़ी जी मन्दिर में 7 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया । कुवारी कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई । हाथी ,घोड़े औऱ गाजे बाजे के साथ मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने डीह बाबा स्थान, काली माता और दीदारगंज चौक से होते हुए पुनः बडीजनी माता मंदिर परिसर में पहुंच कर कलश यात्रा पूरी हुई। कलश यात्रा को देखने के लिए सड़को पर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं के द्वारा लगाए जा रहे भक्तिमय जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया ।
बिद्वान पण्डितो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार शतचंडी महायज्ञ शुरुआत किया गया । वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया । बड़ी जी माता मंदिर और बने यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं भक्तों के द्वारा परिक्रमा का तांता लगा रहा । भक्तिमय जयकारे से मन्दिर परिसर गूंजता रहा । जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था ।
कलश यात्रा का नेतृत्व इंद्रपति सेवक, कमला सिंह , प्रधान दिलीप यादव , राम दुलार यादव ,पप्पू प्रजापति , आदि लोगों ने किया ।

