जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली में ईद उल जुला बकरीद को लेकर बैठक हुई। बकरीद पर्व को लेकर एक आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में कोतवाली क्षेत्र के सुअर पालकों को 27 जून की शाम से लेकर 31 जून तक अपने पाले गये पशुओं को बाड़े में ही खिलाने पिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। इंस्पेक्टर गजानंद चौबे ने कहा बकरीद के मौके पर सुअर बाहर नहीं निकलने चाहिए। उन्होंने कहा लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूअर पालकों ने पुलिस को आश्वस्त किया कि हम लोग जानवरों को सुरक्षित बांधेगे जिससे बकरीद के त्यौहार के मौके पर किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं हो। इसके साथ पीस कमेटी की बैठक कर सभी को अराजकता न पैदा करने के निर्देश दिए जिससे की बकरीद के त्योहार को सौहार्दपूर्वक मनाया जा सके। इंस्पेक्टर का कहना है कि सभी लोग आपस में सहयोग से त्योहार मनाएं जिससे किसी तरह से अव्यवस्था की स्थिति न बने।
इस मौके पर लालगंज चौकी इंचार्ज देवेन्द्र नाथ दुबे, हेड कांस्टेबल हरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल धरणीधर शुक्ला, महिला आरक्षी आरती शुक्ला के साथ पशु पालन करने वाले लालगंज, पल्हना, चेवार, कंजहित निहोरगंज, ब्यवहरा आदि गांव के सुअर पालन करने वाले लोगों की मौजूदगी रही।


