आजमगढ़ में 25 हजार के दो इनामी अभियुक्त गिरफ्तार:गैंगस्टर एक्ट में थे वांछित, पुलिस ने पूछताछ कर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की अतरौलिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के दो इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने में मोबीन अहमद पुत्र स्व. जमालुद्दीन निवासी रन्नु खान का पूरा थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर हसन अब्बास पुत्र इब्ने हसन निवासी जफराबाद थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर के खिलाफ 14 मई 2023 को मुकदमा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप में पंजीकृत किया गया था।
इन लोगों का संगठित अपराध गिरोह है। जिसका गैंग लीडर मोबीन अहमद पुत्र स्व. जमालुद्दीन निवासी थाना रन्नू पुर थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर द्वारा गो तस्करों का परिवहन सूचना प्राप्त हुई। मुकदमे में वांछित अभियुक्त को मदीया पार मोड़ पर देखा गया है। अतरौलिया थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार कुमार सिंह उप निरीक्षक रामजीत यादव द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया।
अतरौलिया थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए वांछित अभियुक्तों से पूछताछ की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का प्रमेंद्र कुमार सिंह थाना प्रभारी रामजीत यादव रहे।