(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के कोयलसा ब्लाक के बांसी जप्ती माफी गांव में विजय प्रताप सिंह फौजी द्वारा गांव के बच्चो को को खेल सामग्री बालीबाल सेट देकर बच्चो का उत्साह वर्धन किया गया। वह फौजी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि खेल से प्रतिभा निखरती है। खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। कोई खेल छोटी या बड़ी नही होती है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। मन प्रसन्न रहता है। कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है। हमेशा संघर्ष सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पटेल खेल कूद करते रहना चाहिए। मै एक फौजी हूं । मै चाहता हूं कि गांव में कुछ ऐसा कार्य किया जाए। जैसे खेल का मैदान बनाया जाय। जिससे बच्चे खेल के मैदान में खेल सके। आगे चलकर तैयारी कर सके। लोग पुरानी परंपरा को भूलते जा रहे हैं। आज की पीढ़ी मेहनत नही करना चाह रही है। लोग हार्ट किडनी, लीवर , मोटापे की शिकार होती जा रही है। औसत से अधिक मौत हो रही है।
जिसके हम आप खुद ही जिम्मेदार है। खासकर आज नई पीढ़ी इस बात को भूल जा रही है। महिला हो या पुरुष सभी को मेहनत व शारीरिक श्रम नही कर रहे हैं। जसके कारण अकाल मृत्यु के शिकार हो रहे हैं। खेल कूद शारीरिक श्रम का एक अंग है। इस मौके पर विमलेश वर्मा ,सोनू सिंह , दीपक चौबे , विशाल कुमार , आलोक मिश्रा, शैलेश वर्मा , दीपक पटेल , प्रदीप पटेल बादल सिंह , राजन पटेल , मुकेश वर्मा , इंद्रेश पटेल , योगेश पटेल , सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

