जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ में ननिहाल आए किशोर की तालाब में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में अरकान (15) पुत्र सुफियान गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र से अपने ननिहाल आजमगढ़ जिले के शहीद अंजान गर्मी की छुटि्टयां बिताने आया हुआ था।
गुरुवार को दोपहर रविदास मंदिर पोखरा के पास गांव के बड़ी संख्या में साथियों के साथ नहाने चला गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लड़के इस पोखरे में नहा रहे थे। इसी दौरान अरकान नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
किशोर के डूबने की जानकारी होते ही पोखरे में नहा रहे युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश करने लगे। लगभग तीन घंटे बाद तालाब से किशोर का शव बरामद हुआ।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही जीयनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को तीन घंटे की मेहनत के बाद खोज निकाला। पर तब तक किशोर की सांसे थम चुकी थी। मृतक किशोर हाईस्कूल का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही मामा के घर और किशोर के घर पर मातम पसर गया।
