जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस लगातार इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस मामले में अतरौलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों का संगठित आपराधिक गिरोह है। इस गैंग का लीडर मोबीन अहमद है जो कि जलालपुर थाना अम्बेडकरनगर का रहने वाला है। आरोपियों पर गौतस्करी और गौ मांस को बेंचने जैसा जघन्य अपराध करने का आरोप है। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने इन दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित किया था। इसी क्रम में दोनों आरोपियों की आज गिरफ्तारी हुई है।
मदियापार मोड़ से आरोपी गिरफ्तार
इस बारे में अतरौलिया थाने के इंस्पेक्टर प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मोबीन अहमद और हसन अब्बास की पुलिस तलाश कर रही थी। इन दोनों आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दोनों आरोपी कहीं भागने के प्रयास में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को अम्बेडकरनगर के मदियापार मोड़ से हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपियों पर पूर्व में गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
