जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने पवई थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मेरी नाबालिग बेटी जो कि घर से बाहर गई थी और अभी तक वापस नहीं आई।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। पुलिस को इस विवेचना के दौरान इस मामले में अभियुक्त सरवन कुमार की संलिप्तता मिली। विवेचना में नाम आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इस क्रम में पीड़िता को बरामद कर लिया गया। पीड़िता का जब मेडिकल कराया गया तो मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई। जिसके बाद मामले में रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं को बढ़ाया गया।
रांग नंबर से हुई थी दोस्ती, मजदूरी का काम करता था युवक
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर गोपाल मौर्या ने बताया कि आरोपी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बगल बन रही सड़क के निर्माण कार्य में लगा था। लड़की का घर सड़क के किनारे थे। रांग नंबर से दोनों में दोस्ती हुई।
यह दोनों विगत एक वर्ष से मिलते जुलते थे और दोनों के बीच संबंध भी बनते थे। लड़की के आधार कार्ड पर दर्ज उम्र में लड़की नाबालिग पाई गई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया गया।
आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर गोपाल प्रसाद मौर्य ने बताया कि इस मुकदमें से संबंधित आरोपी सरवन कुमार की पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी हिमांचल प्रदेश के चंबा का रहने वाला है। आरोपी को मिल्कीपुर से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
