आजमगढ़ में शादी का झांसा देकर रेप करने वाला अरेस्ट:पीड़िता को धमका कर 75000 नकद और सोने की चेन हड़पने का आरोप

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने गंभीरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी आकाश ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर रेप की घटना को अंजाम दिया।

इसके साथ ही पीड़िता से 75 हजार से अधिक पैसे, सोने की चेन भी हड़प लिया। पीड़िता जब भी आरोपी से शादी की बात करती है तो आरोपी लगातार शादी की बात से इंकार कर रहा था।

इससे परेशान होकर पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में गंभीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

सैनिक ढ़ाबे के पास से आरोपी गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे गंभीरपुर थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी आकाश को फरिहां जाने वाले मार्ग पर सैनिक ढ़ाबे के पास से हिरासत में लिया गया।

आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी पर शादी का झांसा देकर रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप है।