जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बिलनियागंज में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली को एडीओ पंचायत राम अशीष सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली को संबोधित करते हुए ए डी ओ पंचायत ने बताया कि आज के समय में महिलाएं किसी मामले में पीछे नहीं है।
रैली में शामिल लोग वाहन से ब्लाक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचे। वहां कीट के माध्यम से जल की शुद्धता की जांच किया। जांच में पाँच पांच प्रशिक्षित महिलाओं की टीम लगाई गई थी। टीम ने लोगों को पेय जल की स्वक्षता व जल मिशन आदि के बारे में विधिवत जानकारी दिया। कहा कि जल ही जीवन है। पानी का अनावश्यक दोहन न करें।
पानी को बचाने का काम करें। वे वजह का जल का नुकसान ना करें। क्योंकि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन नही चल सकता है। भू जल स्तर तेजी से खिसक रहा है। भविष्य के लिए खतरे का संकेत है। लगातार गिरते जलस्तर और पानी के दोहन को रोकने के लिए हम सभी को आगे आना होगा नहीं तो आने वाले समय में हम लोगों को पानी के लिए भी लड़ना होगा। ऐसे में सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा जिससे जल को बचाया जा सके।
