IPHONE भी नहीं डिगा सका सत्य प्रकाश का ईमान:रास्ते में गिरे फोन को किया मालिक के सुपुर्द, सराहनीय कार्य के डायल 112 के तीन कर्मी सम्मानित

Views

आजमगढ़ में तैनात पुलिसकर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, गिरे आईफोन को वास्तविक मालिक को किया वापस।

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ एसपी कैंप कार्यालय में गोपनीय सहायक के रूप में तैनात स्टेनो सत्य प्रकाश पटेल का ईमान आईफोन भी नहीं डिगा सका। आज सुबह जब सत्य प्रकाश पटेल अपने बच्चे को स्कूल से छोड़कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आईफोन गिरा मिला।

सत्य प्रकाश पटेल ने आईफोन के वास्तविक मालिक बृजेश कुमार यादव के सौंपा। यूनियन बैंक के डिप्टी मैनेजर बृजेश कुमार यादव का कहना है कि इस जमाने में भी ऐसे लोग हैं विश्वास हीं नहीं होता है। वह चाहते तो मेरा फोन रख सकते थे पर उन्होंने मेरा फोन वापस कर निश्चित रूप से सराहनीय काम किया है।

112 के तीन कर्मियों को SP ने किया सम्मानित

एसपी अनुराग आर्य ने डायल 112 पीआरवी 1050 के तीन कर्मियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में दो मई को दीदारगंज पर नियुक्त कर्मचारियों को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- गद्दोपुर थाना- दीदारगंज में कार व बाइक में दुर्घटना हो गई, जिसमे बाइक सवार तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये है।

इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुच कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एम्बुलेन्स की मदद से सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई गयी। उक्त घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना व घायल व्यक्तियों के परिजन को दी गयी।

एसपी अनुराग आर्य ने घायल व्यक्तियों को समय से अस्पताल पहुंचाने वाले तीन कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कमाण्डर जय प्रकाश नारायण सिंह, सब कमाण्डर रघुवीर यादव, पायलट धर्मेन्द्र को सम्मानित किया गया।