आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में दो की मौत:बारात से वापस लौट रही कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, मातम में बदली खुशियां

Views

आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में दूल्हे के पिता सहित दो की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां।

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में दुल्हे के पिता सहित दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खरगा गांव निवासी राम किशन यादव (45) के पुत्र अमित की मंगलवार को शादी थी। बारात जहानागंज थाना अंतर्गत चक्रपानपुर बाजार गई थी। रात में वैवाहिक समारोह संपन्न कराने के बाद दुल्हे के पिता राम किशन यादव अपनी कार खुद चलाते हुए वापस घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ आगे सलेमपुर गांव निवासी रामराज (70) बैठे थे। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरगंज खनिहरा गांव के पास बुधवार को बारात से वापस लौट रही कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दुल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार कुछ अन्य लोग भी मामूली रूप से चोटिल हुए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मातम में बदली खुशियां

जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खरगा गांव निवासी राम किशन यादव (45) के पुत्र अमित की मंगलवार को शादी थी। बारात जहानागंज थाना अंतर्गत चक्रपानपुर बाजार गई थी। रात में वैवाहिक समारोह संपन्न कराने के बाद दुल्हे के पिता राम किशन यादव अपनी कार खुद चलाते हुए वापस घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ आगे सलेमपुर गांव निवासी रामराज (70) बैठे थे। कार जैसे ही देवगांव कोतवाली के मुसाफिरगंज खनियरा गांव के पास ही पहुंची थी कि ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में रामराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे दुल्हे के पिता राम किशन व कुछ अन्य सवार घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीकारगाढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राम किशन को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आयी थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुत्र के विवाह की खुशियां पिता के मौत से गम में तब्दील हो गई।