जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के देवगांव थाने की पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगेस्टर प्यारेलाल प्रजापति को गिरफ्तार किया है। देवगांव थाने में पीड़ित ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि अज्ञात बदमाशों ने मेरे घर में रखी बंदूक, कारतूस सहित बड़ी मात्रा में सामानों की चोरी की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जब मामले की विवेचना शुरू की तो इस मामले में एक संगठित गिरोह का नाम सामने आया जो कि गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है।
पुलिस को विवेचना के दौरान इस मामले में हरिकेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, अमित राजभर, प्यारेलाल प्रजापति, सिंधु देवी, गायत्री देवी, का नाम सामने आया। यह लोग संगठित गिरोह बनाकर जिले में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। देवगांव थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर जिले के डीएम विशाल भारद्वाज ने आरोपी के ऊपर गैंगेस्टर की संस्तुति की।
आरोपी के विरूद्ध नहीं देता था कोई गवाही
मामले की विवेचना कर रहे देवगांव थाने के प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध कोई गवाही की हिम्मत इसलिए नहीं कर पाता क्योकिं आरोपियों की इलाके में काफी दहशत है। ऐसे में इन आरोपियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना जरूरी है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी के विरूद्ध आजमगढ़ और गाजीपुर जिले में 15 गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
