आजमगढ़ में चुनावी रंजिश में मारपीट, तीन गिरफ्तार:निकाय चुनाव में हारे प्रत्याशी के घर का वीडियो बनाने का आरोप, मना करने पर पिटाई

Views
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने चुनावी मारपीट के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने चुनावी रंजिश में मारपीट करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित शंभूनाथ पांडेय ने देवगांव थाने की पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त दीपक पांडेय, भरत पांडेय और देवेन्द्र पांडेय निकाय चुनाव में सभासद प्रत्याशी के विजई होने के बाद हारे प्रत्याशी के घर का वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाने से मना करने पर अभियुक्तों ने लाठी-डंडे के साथ जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया। आरोपियों के इस हमले में सत्येद्र पांडेय और सुखसागर पांडेय को गंभीर चोटें आई हैं। घायल लोगों को लालगंज प्राथमिक केन्द्र भेजा गया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
वाराणसी मुख्य मार्ग से आरोपी गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र नाथ दूबे ने मुकदमें में वांटेड आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसके तहत पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली की आरोपी वाराणसी मुख्य मार्ग के पास हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीपक पांडेय, भरत पांडेय और देवेन्द्र पांडेय को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की निशानदेही पर तीन लाठी और डंडा भी बरामद किया गया है। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।