अतरौलिया पुलिस ने गोकशी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार:तीन साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप, बिहार में होती थी बिक्री

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने गोकशी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतरौलिया थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर उमेश चन्द्र यादव और रविन्द्र प्रताप थाना क्षेत्र के इलाके का भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच गदनपुर हाईवे के बगल में जानवरों से लदी एक टाटा मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में पलट गई है। गाड़ी में फंसे व्यक्ति बाहर निकाला गया और नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मंजीत यादव पुत्र शेषनाथ यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम एकबार थाना फेफना बलिया अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गोकशी के लिए पकड़ के ले जाते हैं ।

तीनों अभियुक्तों के बारे में पूछने पर बताया कि जब गाड़ी पलट गई तो तीनो लोग किसी तरह से भाग गए ।और मैं गाड़ी में फस गया गिरफ्तार के अभियुक्त को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक टाटा मैजिक गाड़ी दो राशि जिंदा व चार राशि मृतक गोवंश बरामद किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर अतरौलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मंजीत यादव को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पुलिस पूछतॉछ में स्वीकार किया कि अम्बेडकर नगर से पशुओं की चोरी कर आजमगढ़, बलिया के रास्ते बिहार ले जाकर बेचा जाता है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त की जल्द तलाश कर ली जाएगी।