आजमगढ़ में निकाय चुनाव में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कुछ इस तरह मांगे थे वोट।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ में गुरुवार को निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। अब प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। नगर पालिका के लिए हुए चुनाव में भाजपा को टक्कर मिलती दिख रही है।
यह हालत में भाजपा की तब है जब जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लगभग सात दिनों तक जिले में डेरा डाले थे। इसके साथ ही क्षेत्रीय अक्ष्यक्ष सहजानंद राय और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी में आजमगढ़ जिले में संगठनात्मक मजबूती के लिए बैठक की थी।
जिले की निकाय चुनाव भाजपा के लिए कितनी चुनौती है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के सीएम योगी ने जिले का दौरा कर मतदाताओं से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की गुजारिश करते हुए कहा था कि जिले का विकास हो सके। जिले के दौरे पर आए भाजपा के मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की गुटबाजी को भी दूर करने का प्रयास किया। जिससे पार्टी को इसका फायदा मिल सके।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया व्यापक जनसंपर्क तो निरहुआ ने किया रोड शो
भाजपा प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल दीनू को चुनाव जिताने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने डोर टू डोर कैंपेंनिंग कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। वहीं भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नगर की जनता से मतदान करने की अपील की थी।
बावजूद इसके निकाय चुनाव में भाजपा को टक्कर मिलती नजर आ रही है। हालांकि भाजपा का दावा है कि अराजकता, गुंडागर्दी और माफियाओं पर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई का फायदा भाजपा को मिलेगा। अब सभी की निगाहें 13 मई के चुनाव परिणामों पर लगी हुई है। जिसके बाद स्थिति क्लियर होगी। 13 मई के बाद ही भाजपा की यह मेहनत कितना रंग लाएगी। इसका पता चल सकेगा।
