लालगंज में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:एक की मौत, नेशनल हाईवे सैयद मलिकपुर वसही रोड चौराहे पर हुआ हादसा

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। मोहम्मद साजिद उर्फ माज़ पुत्र शाहिद ख़ान निवासी खुन्दनपुर जिसका परिवार देवगाँव त्रिमोहनी पर एक मकान में किराए पर रहता है। किसी कार्यवश बसही गाँव से अपने हम उम्र मित्र मोहम्मद ताबिश पुत्र डाक्टर एखलाक के साथ देवगाँव वापस आ रहा था कि सैयद मलिकपुर में बसही मोड़ पर नेशनल हाईवे 233 पर तेज रफ़्तार किसी वाहन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि गाड़ी चला रहा ताबिश तो दुर्घटना के बाद बाल बाल बच गया लेकिन साजिद उर्फ माज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उसे एंबुलेंस को फोन करके हॉस्पिटल भेजा जहाँ साजिद उर्फ माज़ को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और समाचार पाकर इस नौजवान की मौत पर हर किसी की आंख नम देखी गई। देवगांव कोतवाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

ऐसे में एक बार फिर यह मांग उठने लगी है

आपको बता दें कि निर्माण के समय इस पर अंडरपास बनाए जाने की मांग उठी थी और कई गांव के प्रधान आदि देवगांव सलेमपुर मार्ग के सैयद मलिकपुर में बसही मोड़ पर ऐसे हादसों की आशंका जता रहे थे। मगर विभाग के लोगों ने उस समय अंडर पास बनाए जाने की मजबूरी बता कर इस पर गोल चौराहा बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं कराया गया जिसका नतीजा यह हो रहा है कि यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।