(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के भोगईचा गांव निवासी हरिद्वार सोनी ने बताया है कि उसके बगल में रहने वाले कुछ लड़के उसे रिश्तेदारी जाने की बात कह कर अपने साथ ले गए।
रास्ते में उसे शराब के साथ कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी लगभग पन्द्रह लाख रुपए की जमीन को सिर्फ पांच लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर लालदेई पत्नी गिरई के नाम बैनामा करा लिए और उसे आज़मगढ़ शहर में कहीं छोड़ दिया। जब हरिद्वार सोनी दो दिन तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। पीड़ित गरीब होने के कारण काफी परेशान है। आए दिन धमकी मिल रही है । अगर कोई कार्यवाही करने गए तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस बात को लेकर परिवार काफी डरा सहमा हुआ है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने अहरौला थाने पर अपहरण का केस दर्ज कराए।
पीड़ित द्वारा उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया
वही 2 दिनों बाद होश आने पर पीड़ित पुनः अपने घर लौटा। इस संबंध में पीड़ित द्वारा उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।
