आजमगढ़ के जहानागंज थाने से रेप के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवा कर रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि आरोपी नाबालिग बेटी को विवेक चौहान बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की इस विवेचना में शनि तिवारी का नाम सामने आया और विवेक चौहान की नामजादगी गलत साबित हुई। पुलिस ने आरोपी शनि तिवारी को परदेशी मोड़ से हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी के ऊपर रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अगवा कर रेप का आरोप
वहीं जहानागंज थाना क्षेत्र का ही दूसरा मामला भी रेप का ही आया है। इस मामले में आरोपी नाबालिग को कहीं बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की साथ मे जेवरात और नगद पैसा भी लेकर चली गई। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी बिट्टू यादव की तलाश में जुट गई। आरोपी को आजमबांध से हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा जा रहा है। आरोपी के विरूद्ध रेप और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
