आजमगढ़ में 25 हजार का इनामी हरिकेश सिंह गिरफ्तार:आजमगढ़-मऊ में दर्ज हैं 10 गंभीर आपराधिक मुकदमे, STF को भी तलाश

Views
आजमगढ़ जिले की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी अपराधी हरिकेश सिंह को गिरफ्तार किया है। आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमें में हरिकेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, सिंधु देवी, गायत्री देवी, प्यारेलाल, रविन्द्र सिंह द्वारा गिरोह बनाकर चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।
आरोपी हरिकेश सिंह लगातार फरार चल रहा था। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने फरार आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसी क्रम में जिले की पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार करने का पुलिस ने प्लान बनाते हुए मुखबिरों का सहारा लिया जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिल सकी।
STF को भी तलाश
गिरफ्तार अभियुक्त हरिकेश सिंह की यूपी एसटीएफ को भी काफी दिनों से तलाश थी। इस क्रम में सूचना मिली कि अभियुक्त हरिकेश सिंह जनपद मऊ में गाजीपुर मोड के पास मौजूद है। इस सूचना पर एसटीएफ इस सूचना पर गाजीपुर मोड पर पूर्व से खडे़ एक व्यक्ति को रोका गया।
नाम पता पूछा गया तो अपना नाम हरिकेश सिंह बताया गया। आरोपी हरिकेश पर आजमगढ़ और मऊ जिले में 10 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।