जौनपुर में कार ने बाइक में मारी टक्कर:भाई-बहन की मौत, ननिहाल से घर लौट रहे थे दोनों

Views
मृतक बहन की फाइल फोटो
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
जौनपुर। जौनपुर में बदलापुर क्षेत्र के सिंगरामऊ बाजार में स्थित पेट्रोल पंप के समीप कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार भाई और बहन की मौत हो गई। भाई-बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार, डडारी गांव निवासी शिवम गौतम 20 वर्ष, शिवानी गौतम 18 वर्ष पुत्र दिनेश गौतम क्षेत्र के कबेली गांव में अपने मामा के यहां पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए गए थे। सोमवार को यहां से घर जा रहे थे। जैसे ही बाजार में स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि सामने से आ रही आर्टिका कार में जोरदार भिड़ंत हो गई।

मृतक भाई की फाइल फोटो

टक्कर होने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। लेकिन मौके पर दोनों भाई बहन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवानी कक्षा 12 की छात्रा थी। शिवम ग्रेजुएशन का छात्र था। दोनों के निधन पर परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां मीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।